चिकन में नहीं थी मिर्च, गुस्साए पति ने पत्नी को छत से उठाकर फेंका

Monday, Apr 01, 2024 - 04:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कहा जाता है कि ज़्यादा गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक होता है। कई बार गुस्सा लोगों पर इस हद तक हावी हो जाता है कि उन्हें समझ नहीं रहती है कि वे जो कर रहे हैं वह ठीक है या गलत। इसी के जुडी एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  घटना पाकिस्तान के लाहौर की है।

बताया जा रहा है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर चिकन में ठीक से मसाला न डालने के कारण घर के छत से फेंक दिया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।  

<

>

सामने आए CCTV फुटेज में महिला को इमारत से गिरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उसकी चीखें भी चुनीं जा सकती है। घटना के बाद पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष में पति, सास शाज़िया और उसके देवर रोमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी गई है।   

 

Radhika

Advertising