पुलिस के खिलाफ आज अनंतनाग बंद

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 02:22 PM (IST)

श्रीनगर: पुलिस कथित ज्यादतियों के खिलाफ आज अनंतनाग का साउथ टाउन बंद किया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस उन पर बर्बरता बरत रही है। बंद का आहवान स्थानीय व्यापारियों द्वारा किया गया है। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस ने शुक्रवार को उनकी दुकानों में तोडफ़ोड़ की है और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।


गौरतलब है कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद अनंतनाग में सुरक्षाबलों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हो गई थीं। लोगो ने शिकायत की है कि शुक्रवार को पुलिस ने उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News