‘आनंदीबेन राष्ट्रपति पद के लिए बेहतर उम्मदीवार हो सकती हैं’

Tuesday, Apr 25, 2017 - 09:51 PM (IST)

अहमदाबाद : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति पद के लिए गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को पार्टी की तरफ से उम्मदीवार बनाने की वकालत की है। स्वामी ने आज ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे अच्छा उम्मदीवार गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल हैं। क्या हुआ अगर वह गुजराती हैं? मैं भी गुजरात का दामाद हूं।’’  राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा उम्मदीवार को लेकर कयासबाजी जारी है।

राष्ट्रपति पद का चुनाव जुलाई के अंत से पहले होने वाला है। एेसे वक्त में स्वामी के ट्वीट से भाजपा की राज्य इकाई में घमासान तेज हो गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि क्या आनंदीबेन राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हैं।

बहरहाल पार्टी का कोई भी व्यक्ति इस मुद्दे पर टिप्पणी करने को इच्छुक नहीं है। पटेल ने ट्वीट पर अपना विचार व्यक्त करने से इंकार कर दिया है। गांधीनगर आए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी यह कहते हुए ट्वीट पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि उन्होंने इसे नहीं देखा है। नरेन्द्र मोदी के राज्य का मुख्यमंत्री पद छोडऩे के बाद मई 2014 में आनंदीबेन गुजरात का मुख्यमंत्री बनी थीं और अगस्त 2016 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

Advertising