कचरा उठाने वाले 2 भाइयों की आवाज के दिवाने हुए आनंद महिंद्रा, म्यूजिक टीचर की कर रहे तलाश

Monday, Feb 22, 2021 - 03:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आनंद महिंद्रा के नाम को आज कौन नहीं जानता। एक सफल बिजनेसमैन से ज्यादा वह अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने दो जरूरतमंद भाइयों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इतना ही नहीं कचरा उठाने वाले इन भाइयों के टैलेंट को भी आनंद महिंद्रा ने दुनिया के सामने रखा, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा कि अतुल्य भारत। मेरे दोस्त रोहित खट्टर ने ये पोस्ट शेयर किया जो उन्हें सोशल मीडिया पर मिला। उन्होंने लिखा कि  दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में दो भाई हाफिज और हबीबुर रहते हैं, वो कूड़ा बीनने के काम करते हैं। ये साफ है कि टैलेंट कहीं भी हो सकता है इसकी कोई लिमिट नहीं होती है। 


महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, कि इनका टैलेंट कच्चा है लेकिन स्पष्ट है। मैं और रोहित म्यूजिक के ट्रेनिंग के लिए इनकी मदद करेंगे। क्या कोई दिल्ली में किसी म्यूजिक टीचर या वॉइस कोच के बारे जानकारी देगा जो शाम को इन्हें सिखा सके, क्योंकि पूरे दिन ये लोग काम करते हैं। दरअसल महिंद्रा द्वारा जारी किए गए वीडियो में कचरा उठाने वाले ये दोनों भाई बड़े ही  सुरीला गाना गाते सुनाई दे रहे हैं। इन दोनों की मधुर आवाज ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया। 

vasudha

Advertising