मणिपुर में म्यांमार-भारत बॉर्डर पर आया 4.9 की तीव्रता का भूकंप

Saturday, Dec 23, 2017 - 10:28 PM (IST)

मणिपुर: आज रात भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भारत-म्यांमार सीमा पर शनिवार रात 9 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मणिपुर में लोगों भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घरों से बाहर निकल गए।

भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। खबर लिखे जाने तक भूकंप के केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं आई है। इससे पहले सितंबर में भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

 


 

Advertising