चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असम से सेना का एक जवान गिरफ्तार

Saturday, Sep 24, 2022 - 07:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। 

बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहली ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में तीनों ही आरोपियों ने कई चौकानें वाले खुलासे किए हैं। जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। बतातें चलें कि MBA छात्रा पर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप है।

इन वीडियों को वह अपने दो दोस्तों के साथ शेयर करती थी। जाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक दिन जब MBA स्टूडेंट वीडियो बना रही थी, तो उसे 6 लड़कियों ने ऐसा करते देख लिया, जिसके बाद  यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल भी हुआ था। 

 

rajesh kumar

Advertising