एक हादसे ने बदल डाली इस लड़की की जिंदगी, अब दुनिया को देगी चुनौती

Monday, Sep 25, 2017 - 12:56 PM (IST)

बेंगलुरु: मिस व्हीलचेयर इंडिया का टाइटल जीतने वाली बैंगलुरु की राजलक्ष्मी अब दुनिया के सामने भारत को रीप्रजेंट करेगी। राजलक्ष्मी पेशे से डेंटिस्ट है और वह अपने पैरों से चल नहीं सकती लेकिन उसने अपनी कमजोरी को अपने आत्मविश्वास पर हावी नहीं होने दिया। उसने साबित कर दिया कि किसी एक कमजोरी की वजह से दुनिया खत्म नही होती। अब वह मिस व्हीलचेयर वल्र्ड 2017 में हिस्सा लेने जा रही हैं। यह इवेंट पॉलैंड में सात अक्टूबर से है।



राजलक्ष्मी साल 2007 में बीडीएस की परीक्षा पूरी कर नैशनल कॉन्फ्रेंस में पेपर प्रेजेंट करने चेन्नई जा रही थी तो रास्ते में उसका ऐक्सिडेंट हो गया। इस दुर्घटना में उन्हें स्पाइनल इंजरी हो गई थी और उनके पैरों को लकवा हो गया था। यह समय उनके लिए बेहद कठिन था। राजलक्ष्मी ने हार मानने की बजाय साइकॉलजी और फैशन में अपनी रुचि को आगे बढ़ाया। उन्हें जब मिस वीलचेयर इंडिया की प्रतियोगिता के बारे में पता चला तो उन्होंने इसमें भाग लेने का फैसला किया। 



साल 2014 में इस प्रतियोगिता को जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था और अब वह भारत का प्रतिनिधित्व मिस वीलचेयर वल्र्ड में करेंगी। राजलक्ष्मी ने कहा कि यह सफर उनके लिए मुश्किल तो होगा लेकिन उनके लिए इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है। एक डेन्टिस्ट के तौर पर राजलक्ष्मी स्कूलों में मुफ्त में डेन्टल चेकअप कैंप आयोजित करती हैं। वह वीलचेयर ट्रेनिंग में हाथ बटातीं हैं। फैशन के अलावा वह वीलचेयर बास्केटबाॉल और वीलचेयर डांस में भी भाग ले चुकी हैं।
 

Advertising