संसद में छाया अमृतसरी स्वाद, तरुण चुघ ने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को खिलाया पंजाब का कुलचा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 07:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब के मशहूर अमृतसरी स्वाद की खुशबू मंगलवार को संसद परिसर में भी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने संसद में लंच के दौरान साथी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को पंजाब के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाया। इस खास लंच में अमृतसर का प्रसिद्ध अमृतसरी कुलचा, ठंडी और ताजगी भरी लस्सी के साथ स्वादिष्ट फ्रूट क्रीम शामिल रही। इन व्यंजनों के जरिए पंजाब की समृद्ध खान-पान की परंपरा और अमृतसर के खास स्वाद को संसद तक पहुंचाया गया।

PunjabKesari

सांसदों के साथ साझा किया पंजाब का स्वाद

तरुण चुघ ने साथी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ लंच के दौरान पंजाब के इन लोकप्रिय व्यंजनों को साझा किया। अमृतसरी कुलचा और लस्सी जैसे पारंपरिक स्वाद ने संसद के माहौल में पंजाब की संस्कृति और अपनापन घोल दिया। इस मौके पर पंजाब की समृद्ध खाद्य विरासत की झलक भी देखने को मिली। चुघ ने अपने साथी सांसदों के साथ पंजाब के खास व्यंजनों का आनंद साझा करते हुए राज्य की पारंपरिक मेहमाननवाजी और खान-पान की संस्कृति को सामने रखा।

PunjabKesari

संसद में दिखी पंजाब की मेहमाननवाजी
पंजाब अपने स्वादिष्ट और विविध खान-पान के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। अमृतसरी कुलचा और लस्सी यहां के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक स्वादों में शामिल हैं। संसद में आयोजित इस खास लंच के जरिए पंजाब के इसी समृद्ध स्वाद और संस्कृति की झलक देखने को मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News