पुलिस नाका पार्टी को देखकर कार छोड़कर भागा शख्स, हथियारों की खेप से भरी मिली गाड़ी

Tuesday, Apr 12, 2022 - 12:45 PM (IST)

श्रीनगर: अनंतनाग पुलिस को बड़ी सफलता के तहत हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस को यह हथियार एक कार से बरामद हुये। मामले की जांच की जा रही है।


जनकारी के अनुसार पुलिस ने अनंतनाग के पास एक नाक लगाया था। नाके को देखकर एक व्यक्ति अपनी कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उन्हें गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुये। पुलिस के अनुसार उन्हें एके56 शर्ट बैरल, एक की दो मैगजीन, दो पिस्तौल, पिस्तोल की दो मैगजीन, 6 हैंडग्रेनेड, एके47 की 44 गोलियां, 9एमएम की 58 गोलियां और एक स्लिंग मिला। यह हथियार कश्मीर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए थे।
 

Monika Jamwal

Advertising