जम्मू में पकड़ी गई 35 करोड़ की हिरोईन

Friday, Jan 05, 2018 - 05:51 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में एक तरफ जहाँ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है वहीं दूसरी तरफ अब जम्मू कश्मीर में नशे का भी जाल फैला रहा है। जम्मू पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चला कर 35 करोड़ रूपये से ज्यादा की हिरोईन के साथ पांच लोगो को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने नाका लगाकर एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमे  35 करोड़ की हिरोइन मिली। पुलिस ने गाड़ी में बैठे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरोईन अखनूर के पलांवाला के बॉर्डर से तस्करी कर लाई गई थी। इससे पहले भी जम्मू पुलिस ने एक बड़ा अभियान छेड़ कर तीन दिनों में एक अरब से ज्यादा की हिरोईन पकड़ी थी।
 

Advertising