कोरोना से जल्द जंग जीतेंगे अमिताभ बच्चन! अस्पताल ने बताई कैसी है उनकी हालत

Sunday, Jul 12, 2020 - 08:52 AM (IST)

मुंबई: कोरोना से संक्रमित सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है। सदी के महानायक अमिताभ को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शनिवार देर रात नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक के पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं और नानावती अस्पताल में ही भर्ती हैं। नानावती अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन को वायरस के हल्के लक्षण है और उनकी हालत स्थिर है। वह फिलहाल अस्पताल की आइशोलेशन इकाई में हैं।

सूत्रों ने बताया कि अमिताभ की सेहत को लेकर फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि दोनों की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि सदी महानायक अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के शनिवार देर रात स्वयं कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

पिता-पुत्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना जांच पाजिटिव आई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अथारिटीज को जानकारी दे रहा है। परिवार के सभी सदस्यों और कर्मचारियों की भी जांच कराई गई है,जिनकी रिपोटर् आना बाकी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि अमिताभ बच्चन जी के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर अमिताभ बच्चन के शीध्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। 
 

vasudha

Advertising