अमित शाह 15 अप्रैल को मणिपुर दौरे पर जाएंगे, चुनावी रैली करेंगें संबोधित

Friday, Apr 12, 2024 - 09:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अप्रैल को मणिपुर के इम्फाल पूर्वी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की मणिपुर इकाई के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश भाजपा महासचिव के. सरतकुमार सिंह ने कहा कि शाह अपराह्न करीब दो बजे इम्फाल हवाई अड्डा पहुंचेंगे और जनसभा में हिस्सा लेने के लिए जिले में हप्ता कांग्जेबुंग जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री बाद में यहां पार्टी कार्यालय का दौरा करेंगे और शाम करीब चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होना है। आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के कुछ हिस्सों में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बाहरी मणिपुर के शेष हिस्सों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Parveen Kumar

Advertising