नाराज आडवाणी-जोशी से आज मिलेंगे अमित शाह, दूर करेंगे गिला-शिकवा

Monday, Apr 08, 2019 - 08:53 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की। नाराजगी के एक दिन बाद मार्गदर्शक मंडल के दूसरे सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी उनसे मिलने पहुंच गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर भाजपा के जले पर नमक छिड़क दिया तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आडवाणी को पिता तुल्य बताकर नई गर्माहट पैदा कर दी है। देर से ही सही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसका एहसास हुआ है।

उच्च पदस्थ सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह यह गिला-शिकवा दूर करना चाहते हैं। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष पहले डॉ. मुरली मनोहर जोशी के पास जाएंगे। उनके पास शाह का सुबह 9.45 बजे जाने का कार्यक्रम है। इसके ठीक बाद अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी के पास जाएंगे।

Seema Sharma

Advertising