कल सहारनपुर में चुनाव प्रचार करेंगे अमित शाह, डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे

Friday, Jan 28, 2022 - 10:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सहारनपुर के दौरे पर आएंगे और विधानसभा और सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। यह जानकारी भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को दी। सहारपुर से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मुजफरनगर से सड़क मार्ग से देवबंद आयेंगे। उन्होंने बताया कि शाह देवबंद में आधा घण्टा रुककर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क करेंगे और उसके बाद सहारनपुर रवाना होंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि शाह सहारनपुर ग्राम कोटा के इन्द्रप्रस्थ कालेज के कार्यक्रम में मतदाताओं के साथ सवांद करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह सायं साढे पांच बजे दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल के हॉल में पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद शाह शारदा नगर में जनसम्पर्क करेंगे और साढे 6 बजे सरसावा एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Yaspal

Advertising