आपातकाल पर अमित शाह बाेले- एक परिवार ने सत्ता के स्वार्थ में आकर लोकतंत्र की कर दी हत्या

Friday, Jun 25, 2021 - 09:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। इसके साथ ही शाह ने कहा कि  आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 


 गृहमंत्री ने एक बाद एक ट्वीट कर लिखा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।


 अमित शाह ने लिखा कि एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन।

vasudha

Advertising