Kargil Vijay Diwas सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक: अमित शाह

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को आज पूरा देश याद कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “कारगिल विजय दिवस” सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं।
 

अमित शाह ने एक्स पर कहा कि "कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया।
PunjabKesari
उन्होंने आगे कहा कि आज “कारगिल विजय दिवस” पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आपके त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।"
PunjabKesari
बता दें कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को हुआ था। लगभग तीन महीने के युद्ध के बाद कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान पर भारत ने जीत हासिल की थी। इस युद्ध में 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान का बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News