गजेंद्र सिंह के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो

Friday, Apr 26, 2019 - 09:54 PM (IST)

जोधपुरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने आज भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के समर्थन में रोड शो करके भाजपा के लिए वोट मांगे। विशेष रूप से बनाए गए रथ में सवार होकर शाह ने भीड़ पर फूल बरसाए तथा हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। रथ पर सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।

गांधी मैदान से शुरु हुआ यह रोड शो एक किलोमीटर तक जालौरी गेट तक चला तथा जगह जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए। जावड़ेकर ने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे भी लगवाए। रास्ते में जगह जगह शाह के कटआउट लगाए गए थे, कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर चल रहे थे। रास्ते में दोनों ओर लगाए गए भगवा कपड़ों से माहौल भगवामय हो गया। बाद में जालौरी गेट पर भाजपा उम्मीदवार सिंह ने जनता का आभार जताया।

पूर्व मुख्यमंती वसुंधरा राजे ने भी जनता से भाजपा को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया। भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली इस सीट पर खड़े उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रधानमंत्री ने भी यहां सभा आयोजित की थी। इस सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

Pardeep

Advertising