पेट्रोल, डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, अमित शाह ने की प्रधान से मुलाकात

Monday, Sep 10, 2018 - 09:50 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मुलाकात हुई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा मुख्यालय में हुई। प्रधान से इस बारे में जानकारी को लेकर अभी संपर्क नहीं हो पाया। 

सूत्रों के अनुसार ओडि़शा में विधानसभा चुनाव और ईंधन के दाम में तेजी का विषय दोनों नेताओं के बीच चर्चा का विषय हो सकता है। ओडि़शा में विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.83 रुपए लीटर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 88.12 रुपए लीटर तथा डीजल 77.32 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। 

Pardeep

Advertising