अमित शाह ने मुंबई में लता मंगेशकर से की मुलाकात

Sunday, Jul 22, 2018 - 10:50 PM (IST)

मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ‘‘ संपर्क फॉर समर्थन ’’ अभियान के तहत आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से यहां उनके घर पर मुलाकात की। शाह छह जून को लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले थे लेकिन उनके (लता के) बीमार होने के चलते शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया था। 

शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आए थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया तथा शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे।
     

 

Pardeep

Advertising