असम से कांग्रेस पर बरसे शाह, बोले- देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है 'राहुल बाबा' की पार्टी

Wednesday, Mar 31, 2021 - 04:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बंगाल के बाद अब वह असमें में तबातोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कामरूप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हमने 5 साल भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। एक पारदर्शी सरकार चली। शाह ने कहा कि हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते।


भाजपा ने असम के लिए ढेर सारे काम किए: शाह

  • अमित शाह के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार
  • पांच साल से असम आंदोलन से मुक्त हो गया है।
  • इसका कारण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र है।
  • हमने असम के विकास के लिए ढेर सारे काम किये हैं।
  • ब्रह्मपुत्र पर बोगिबिल और भूपेन हजारिका सेतु जैसे 6 ब्रिज बनाए गए हैं।


 लड़ाई लगाना कांग्रेस का काम: शाह

  • असम का फर्टिलाइजर का जो कारखाना बंद पड़ा है।
  • वो भी एक साल के अंदर चलाकर, भारत सरकार के सहयोग से यहां रोजगार देंगे।
  • अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना कांग्रेस का काम है।
  • असम और बंगाल के लोगों के बीच झगड़ा लगाना, अपर और लोअर असम के बीच झगड़ा लगाना, बोडो और नॉन बोडो के बीच झगड़ा लगाना, ट्राइब और नॉन ट्राइब के बीच झगड़ा लगाना राहुल बाबा की पार्टी की पहचान है।

vasudha

Advertising