अमित शाह पहुंचे कर्नाटक: किसानों के कर्ज को माफ करने का किया वादा

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 03:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के हुम्नाबाद में रैली के दौरान कांग्रेस पर एक के बाद कई वार किए। इतना ही नहीं उन्होंने किसानों के लिए लुभावन वादों की झड़ी लगा दी। अमित शाह ने गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्या को खत्म करने का वादा किया। कुछ समय बाद राज्य में चुनाव होने वाले हैं इसी वजह से शाह वहां पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे हैं। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के कर्ज को केवल 90 दिनों में माफ कर दिया गया। इसके लिए एक कानून बनाया गया है। पेट्रोल के साथ एथनॉल को मिलाया जाता है, उसके दाम को 11 रुपये से बढ़ाकर 48 रुपये कर दिया गया है। हम यहां चीनी मिल लगाएंगे और बिना किसी देरी के उसे चलाया जाएगा। यह हमारे कर्नाटक के घोषणा पत्र में शामिल होगा।

मोदी सरकार से डरते हैं सिद्धारमैया
खेती में इस्तेमाल होने वाले यूरिया को लेकर शाह ने कहा-  भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नीम कोटेड यूरिया को पेश किया गया। देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। शाह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धारमैया की सरकार सही लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने नहीं देती है क्योंकि उन्हें मोदी सरकार से डर है। राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए शाह ने कहा- हमने किसी भी उद्योगपती का कोई कर्ज माफ नहीं किया है। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News