BJP के 'चाणक्य' का आज जन्मदिन, पीएम मोदी बोले- पार्टी को मजबूत बनाने में अमित शाह का अहम योगदान

Thursday, Oct 22, 2020 - 08:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय राजनीति में चाणक्य के नाम से मशहूर और गृहमंत्री अमित शाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की।

प्रधानमंत्री ने वीरवार को अमित शाह को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि देश के विकास के लिए अमित शाह जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं। बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर लिखा कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे। 
 

vasudha

Advertising