जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने फूलों से किया स्वागत

Thursday, May 23, 2019 - 04:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दीन दयाल रोड स्थित पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं। यहां वह लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले पार्टी मुख्यालय में न सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के कार्यकर्ता जमा हुए बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से भी उत्साही समर्थक पहुंच गये थे। कई लोगों ने भाजपा के झंडे लिए थे बल्कि कुछ उसी रंग की टोपी लगा रखी थी। महिला कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया।  

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था जिस पर विश्वास कर देश की जनता ने पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपने घटक दलों के साथ बेहतर तालमेल कर चुनाव लड़ा था जिसके कारण सहयोगी दलों को भी भारी सफलता मिली है।

इस बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक गुरुबार शाम को यहां बुलायी गयी है। पार्टी सूत्रों अनुसार शाम साढे पांच बजे बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे तथा वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में सरकार केगठन और भविष्य की कार्य योजना पर भी चर्चा की जा सकती है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया का सुबह से जबरदस्त जमावड़ा था और वे पल पल की जानकारी अपने अपने संस्थानों तक पहुंचा रहे थे । 

 

Yaspal

Advertising