Internet Love का बुरा अंजाम: शादी के सपने लेकर पाकिस्तान आई अमेरिकी प्रेमिका, शादी से मुकरा ‘दूल्हा’, देखते ही हुआ फरार!
punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 03:13 PM (IST)
नेशनल डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब मामला चर्चा में है। अमेरिका की रहने वाली एक महिला पाकिस्तान में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पहुंची लेकिन वहां उसके साथ जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। महिला का प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया जिससे वह अकेली और बेबस रह गई। अब प्रशासन की मदद से उसे वापस अमेरिका भेजा जा रहा है।
कैसे हुआ ये सब?
दरअसल अमेरिका की 33 साल की ओनिजा एंड्रयू रॉबिन्सन नाम की महिला को पाकिस्तान के 19 साल के लड़के निदाल अहमद मेमन से सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। दोनों की बातचीत होती रही और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी वजह से महिला न्यूयॉर्क से पाकिस्तान के कराची शहर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Train नहीं यह है चलता-फिरता 5 स्टार लग्ज़री होटल, देखें शानदार Video जिसने पब्लिक को किया हैरान!
शादी से इनकार और फिर हंगामा
जब लड़के के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने कहा कि महिला की उम्र उनके बेटे से बहुत ज्यादा है इसलिए वे यह शादी नहीं कर सकते। यह सुनते ही महिला को बड़ा झटका लगा। इसी बीच लड़का और उसका परिवार महिला को छोड़कर कहीं भाग गया।
NEW: New York woman flies to Pakistan to meet and marry a teenager, demands $100,000 from the government after the teen’s parents objected.
— Collin Rugg (@CollinRugg) February 5, 2025
33-year-old Onijah Andrew Robinson said during a press conference that she plans to reconstruct all of Pakistan.
Robinson was seen camping… pic.twitter.com/rXN7bL9qZn
महिला का वीजा हुआ खत्म
पाकिस्तान पहुंचने के बाद महिला का वीजा खत्म हो गया जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। उसे एयरपोर्ट पर रोका गया और अधिकारियों ने उसकी मदद की।
महिला की अनोखी मांग
परेशान महिला ने पाकिस्तान सरकार से 100,000 डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) और पाकिस्तान की नागरिकता की मांग कर दी। इस मांग को लेकर सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें: बीवी के मायके जाते ही ऑटो ड्राइवर ने कर डाला ऐसा काम, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तानी यूट्यूबर और सोशल वर्कर जफर अब्बास ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिला की हालत दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि अब महिला के अमेरिका लौटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
महिला के परिवार का बयान
महिला के परिवार ने कहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे उसे अपने देश वापस ले जा रहे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सोशल मीडिया लव स्टोरी की नाकामी कह रहे हैं तो कुछ इसे भावनाओं में बहकर लिए गए गलत फैसले का नतीजा मान रहे हैं।