दुश्मनों से घिरे भारत को एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमान देगा अमेरिका

Thursday, Sep 07, 2017 - 08:24 PM (IST)

वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन भारत को एफ-16, एफ-18 जेट की बिक्री करने का मन बना रहा है। दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि भारत को स्न-16 और स्न-18 जैसे लड़ाकू विमान देना जरूरी है क्योंकि यह मुल्क खतरनाक पड़ोसी देशों से घिरा हुआ है जहां आतंकी हमलों में भारत और अमेरिका के कई नागरिक मारे जा चुके हैं। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक लेटर के माध्यम से कांग्रेस को बताया कि भारत को फाइटर जेट बेचने के लिए हम समर्थन करते हैं। 

दोनों देशों के रक्षा संबंध होंगे मजबूत 
एलिस वेल्स ने कांग्रेस की एक उपसमिति को भारत को एफ-16 और एफ-18 विमान देने के पक्ष में लिखित रूप में दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान निर्यात करने से दोनों देशों के रक्षा संबंध और मजबूत होंगे। वेल्स ने समिति को बताया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका को मजबूत भारत की जरूरत है जो सुरक्षा मुहैया करा सके। इसी आधार पर ट्रंप सरकार ने कांग्रेस को भारत को लड़ाकू विमान निर्यात करने के बोइंग और लॉकहीड मार्टिन के प्रस्ताव का समर्थन करने की जानकारी दी है। वेल्स विदेश मामलों की उपसमिति के समक्ष भी पेश होंगी।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बरकरार रखने की आर्थिक क्षमता 
अमेरिकी मंत्री ने कहा कि समान विचार वाले साझीदार देशों में से भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बरकरार रखने की रणनीतिक और आर्थिक क्षमता है। सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में आज किए गए निवेश का लाभ हम आने वाले दशकों में ले सकेंगे। भारत खतरनाक पड़ोसियों के बीच स्थित है, ऐसे में आतंक रोधी सहयोग को विस्तार देने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विदेश विभाग के आतंकरोधी सहयोग कार्यक्रम के तहत वर्ष 2009 से अब तक 1,100 से ज्यादा भारतीय जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Advertising