जम्मू से 3,708 श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना

Wednesday, Jul 04, 2018 - 01:31 PM (IST)

जम्मू : हल्की बारिश के बीच हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 3,708 तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ।   एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां भगवती नगर आधार शिविर से तडक़े ढाई बजे ये श्रद्धालु 114 वाहनों में रवाना हुये। इन तीर्थयात्रियों में 622 महिला और 232 साधु शामिल हैं।   कल 18,476 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये।

 

अधिकारियों ने बताया कि 28 जून से शुरू हई 60 दिवसीय वाॢषक तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 54,833 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किये हैं। ये तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से और गंदेरबल में 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से गुजरे हैं।   अधिकारी ने बताया कि जम्मू से कुल 23,718 तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना हो गये हैं।   लगातार बारिश के कारण घाटी में बाढ़ के खतरा होने के बावजूद कई घंटे की देरी से 28 जून को निर्धारित समय पर अमरनाथ यात्रा शुरू हो गयी।   यह यात्रा 26 अगस्त को ‘ रक्षा बंधन ’ के दिन समाप्त होगी।   
 

Monika Jamwal

Advertising