दिल का दौरा पडऩे से अमरनाथ यात्री की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 12:03 PM (IST)

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यात्रा मार्ग पर एक यात्री की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश का निवासी था। पवित्र गुफा की तरफ बढ़ते समय शेषनाग के पास उसे सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। उसे निकट के मेडिकल कैंप ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय किशन पुत्र आसाराम निवासी मेरट के तौर पर हुई है।


आपको बता दें कि यात्रा मार्ग काफी कठिन है। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण अक्सर श्रद्धालुओं को सांस की समस्या होती है। ऐसे में दिज का दौरा पडऩे से मौत भी हो सकती है। बोर्ड प्रशासन ने पहले ही श्रद्धालुओं को मना कर रखा है कि हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीज इस यात्रा में भाग न लें और साथ ही यात्रियों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट भी अनिवार्य कर रखे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News