VIDEO: अमरनाथ यात्रा में बारिश ने फिर डाला खलल, पहलगाम और बालटाल में फंसे श्रद्धालु

Friday, Jun 29, 2018 - 10:06 AM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है। दोनों ही मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार की शाम तक जो श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं उन्हें वहीं रोक दिया गया है।

मौसम में सुधार के बाद ही अमरनाथ यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा के लिए तैयार हैं। वहीं गुरुवार को अमरनाथ यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा और महिलाओं एवं साधुओं समेत 1300 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमशिवलिग के दर्शन किए।

Seema Sharma

Advertising