अमरनाथ यात्रा में रोड़े अटका रहा है मौसम, दूसरे दिन भी नहीं रवाना हुआ यात्रियों का जत्था

Tuesday, Aug 14, 2018 - 01:46 PM (IST)

जम्मू : जम्मू से आज दूसरे दिन भी खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई।   अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के चलते राजमार्ग के बंद होने के कारण जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा निलंबित करनी पड़ी।   उन्होंने बताया कि जम्मू से किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है।

  इस 60 दिवसीय वाॢषक यात्रा की शुरुआत 28 जून को हुई थी, जो 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्यौहार पर संपन्न होगी।   प्रवक्ता ने बताया कि कल 657 तीर्थयात्रियों ने गुफा के दर्शन किए थे। अभी तक कुल 2,79,535 तीर्थयात्री गुफा के दर्शन कर चुके हैं।   पवित्र स्थल पर बर्फ के शिवङ्क्षलग के समय से पहले पिघलने के कारण पिछले 15 दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है।
 

Monika Jamwal

Advertising