खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित

Monday, Aug 13, 2018 - 01:41 PM (IST)

जम्मू : खराब मौसम के कारण आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राजमार्ग बंद होने के चलते राज्य की शीतकालीन राजधानी में भगवतीनगर आधार शिविर से तीर्थयात्रा रोक दी गयी। उन्होंने बताया कि जम्मू से तीर्थयात्रियों को अमरनाथ जाने की अनुमति नहीं दी गयी। 60 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 जून को दो मार्गों से शुरू हुयी थी। यात्रा का समापन रक्षाबंधन के दिन 26 अगस्त को होगा। कल शाम तक 2,78,878 तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।
 

Monika Jamwal

Advertising