अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सुरक्षा कश्मीरियों की भी जिम्मेदारी : डीजीपी

Saturday, Jun 23, 2018 - 12:37 PM (IST)

श्रीनगर : पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) एस.पी. वैद ने कश्मीरियों को उनकी कश्मीरियत याद करते हुए कहा कि आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी भी है।  अनंतनाग में श्रीगुफवारा मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डी.जी.पी. ने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर घाटी में जल्द ही शांति वापस लौट आएगी। उन्होंने श्रीगुफवारा में अभियान को सफल बताया। 


वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सवाल के जवाब में डी.जी.पी. ने कहा कि हर किसी का कर्तव्य है कि यात्रा को सुरक्षित सुनिश्चित किया जाए। कश्मीरी लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा इस बार सुचारु रुप से जारी रहे।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद जल्द खत्म होगा और घाटी में शांति वापस लौट आएगी। जितनी जल्दी आतंकवाद खत्म हो जाएगा उतनी जल्दी लोग राहत की सांस ले सकते हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising