मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल, हैलीकाप्टर सेवा भी शुरू

Saturday, Jun 30, 2018 - 01:22 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार होने के साथ ही बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। वहीं प्रशासन ने बालटाल से हैलीकाप्टर सेवा भी शुरू कर दी है। खराब मौसम के चलते जम्मू बेस कैंप से भी अमरनाथ के लिए जत्था रवाना नहीं किया गया था। वीरवार से शुरू हुई यात्रा अब तक दो बार रोकी जा चुकी है।


मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं को यात्रा पर अपने साथ छाते और रेनकोट रखने को कहा है। यात्रियों को गर्म कपड़े साथ ले जाने की भी सलाह दी गई है। नूनवाल बेस कैंप में बारिश के कारण मार्ग काफी फिसलन भरा हो गया है इसलिए यात्रियों को एहतियात बरतने को कहा गया है।

Monika Jamwal

Advertising