अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्थगित, अब तक 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 06:47 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमरनाथ यात्रा को आज से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यात्रा स्थगित किए जाने का फैसला प्रशासन की ओर से लिया गया है। हालांकि, अब तक करीब 4.8 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।
