अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल सिन्हा ने बालटाल आधार शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Monday, Jul 04, 2022 - 11:57 PM (IST)


श्रीनगर :जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए गए बालटाल आधार शिविर का दौरा कर वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपराज्यपाल के कार्यालय ने ट्वीट किया, 'बालटाल आधार शिविर में श्री अमरनाथजी तीर्थयात्रियों, अधिकारियों, खच्चर वालों से बातचीत की। सुविधाओं, सेवाओं की गुणवत्ता, यात्रियों, स्वयंसेवकों की भलाई के बारे में पूछताछ की और नियंत्रण कक्षों का निरीक्षण किया।'

ट्वीट में आगे कहा गया, ' सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।ज्ज्

वार्षिक अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी और 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

अब तक पचास हज़ार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं।


 

Monika Jamwal

Advertising