अमरनाथ यात्रा में बारिश ने फिर डाला खलल और सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Friday, Jun 29, 2018 - 02:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमरनाथ यात्रा में बारिश ने फिर डाला खलल से लेकर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमलातक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला, जवानों ने 1 आतंकी किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलाईं।

अमरनाथ यात्रा में बारिश ने फिर डाला खलल, पहलगाम और बालटाल में फंसे श्रद्धालु
कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है। दोनों ही मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार की शाम तक जो श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं उन्हें वहीं रोक दिया गया है।

RTI का खुलासा-PM मोदी 165 दिन रहे देश से बाहर, विदेश दौरों पर खर्च हुए 355 करोड़ रुपए
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे पर हुए अब तक के खर्च को लेकर आरटीआई ने रिपोर्ट जारी की है। आरटीआई के मुताबिक मोदी ने अपने 48 महीने के शासनकाल में अब तक 41 विदेश दौरे किए हैं और इन दौरों पर कुल 355 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 

स्विस बैंकों में फिर बढऩे लगा भारतीयों का काला धन, डेढ़ साल में 50 % की वृद्धि
भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन चार साल में पहली बार बढ़ कर पिछले साल एक अरब स्विस फैंक (7,000 करोड़ रुपए) के दायरे में पहुंच गया जो एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। स्विटजरलैंड के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसके अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50 फीसदी से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया।

MP में 8 साल की बच्ची से निर्भया जैसी दरिंदगी, जान बचाने के लिए काटनी पड़ीं आंतें
बीते दिनों बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में बच्ची का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बह जाने के कारण कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, सीएम शिवराज ने इस घटना को दुख प्रकट किया है और मासूम को बेहतर इलाज दिलाने की बात कही है।

अमेरीकी न्यूजरूम पर सुनियोजित हमला, 5 लोगों की मौत
अमेरिका के अनापोलिस शहर में मशीनगन और स्मोक ग्रेनेड से लैस एक व्यक्ति ने एक समाचारपत्र के दफ्तर पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।  पुलिस के मुताबिक यह ‘ लक्षित हमला ’ था। अधिकारियों का कहना है कि ‘ कैपिटल गजट ’ अखबार पर यह हमला मैरीलैंड राज्य के रहने वाले एक श्वेत पुरुष ने किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अध्ययन में दावा, मैक्सिको में चुनाव से पहले हुई 133 नेताओं की हत्या
मैक्सिको में रविवार को होने वाले चुनावों से पहले कुल 133 नेताओं की हत्या की जा चुकी है। परामर्श देने वाली एटलेक्ट संस्था के एक अध्ययन में यह दावा किया गया। संस्था के मुताबिक देश में बढ़ रही हिंसा ने रिकॉर्ड स्तर पर राजनीति को भी अपनी चपेट में ले लिया है। 

सस्ते में करें हवाई सफर, Indigo और GoAir ने पेश किए धमाकेदार ऑफर्स
हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए देश की दो प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां धमाकेदार ऑफर लेकर आई हैं। जेट एयरवेज, एयर एशिया के बाद इंडिगो और गो एयर जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा करने पर सस्ते टिकट मुहैया करा रही है।

प्री-एंगेजमेंट पार्टी में श्लोका ने छुए ननद ईशा के पैर, नीता अंबानी ने किया डांस
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी  30 जून को श्लोका मेहता से सगाई करने जा रहे हैं। इसी के चलते आकाश-श्लोका की प्री-एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन गुरुवार को उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया में किया गया। इस जश्न में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

फिर वायरल हुआ पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब का वीडियो, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाए गए चांद नवाब के किरदार से सुर्खियों में आए पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वो रिपोर्टिंग करते वक्त कई बार लाइनें भूल जाते हैं। जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई टेक लेने पड़ते हैं।

हाई हील्स ही बनी जान की दुश्मन, मरते-मरते बची युवती (video)
 आम तौर पर आज की लड़कियों की हाइट छोटी होती है और वो हाई हील्स का सहारा लेकर खुद की लंबाई को थोड़ा बड़ा लेती है पर कई बार हाई हील्स पहनना खतरा बन सकता है। एेसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि एक बेहद खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाई हील पहनकर स्टाइलिश दिखने के क्रेज शायद इस महिला की जान का दुश्मन बन जाता।

अपनी माैत की खबर सुनकर गुस्सा हुए माराडोना, शख्स का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम
डिएगो माराडोना के वकील ने कहा कि इस अर्जेंटीनी दिग्गज फुटबालर ने उस रिपोर्ट के सूत्र को पहचानने के लिए 10,000 डालर की पेशकश की है जिसमें कहा गया था कि नाईजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के विश्व कप मैच के बाद उनकी मौत हो गई थी।    

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री को दी विश्व कप की टी-शर्ट
ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन के रिश्ते यूरोपीय संघ (ईयू) से भले ही बिगड़ गये हो लेकिन बेल्जियम के प्रधानमंत्री चाल्र्स मिशेल ने अपने ब्रिटिश समकक्ष टेरिजा मे को फुटबाल टीम का टी-शर्ट भेट कर रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश की।   

आकाश-श्लोका की प्री इंगेजमेंट में पत्नियों संग सचिन-शाहरुख, रणबीर-आलिया समेत पहुंचे ये स्टार्स
दुनिया के सबसे आमिर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। हाल ही में एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया गया।

दिशा पाटनी ने किया ये खतरनाक स्टंट, 21 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने कोच के साथ खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही हैं।

Anil dev

Advertising