अमरनाथ यात्रा- यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैनात किए गए बेल्जियम शेफर्ड डॉग

Monday, Jul 20, 2020 - 11:32 AM (IST)

नेशनल डेस्कः इस साल बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रा पर आए वीवीआइपी की सुरक्षा के साथ-साथ पूजा व्यवस्था की बागडोर देवघर के मेजर रोहित शेखर के हाथ है। मेजर रोहित शेखर के अधीन 120 सेना के जवान हैं। मेजर रोहित शेखर ने अमरनाथ में अपने बटालियन के साथ मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षाबल जम्मू में यात्रा मार्ग, यात्रियों के ठहरने के स्थानों सहित बेस कैंप को खंगाल रहे हैं। देवघर जिले के रोहित शेखर को राष्ट्रीय राइफल 18 बटालियन का कमांड मिला है। हाल ही में जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाबा बर्फानी के दर्शनों को पहुंचे तो मेजर रोहित शेखर उनके साथ भी मौजूद थे।

बता दें कि इस साल सुरक्षाबलों ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बेल्जियम शेफर्ड कुत्तों को शामिल किया गया है। बता दें कि 20 जुलाई, 2020 को छड़ी मुबारक कश्मीर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर से निकाला जाएगा और 21 जुलाई, 2020 को सारिका भवानी मंदिर में अनुष्ठान होगी। 23 जुलाई को श्री अमरेश्वर मंदिर श्रीनगर में स्थापना के बाद 25 जुलाई, 2020 नाग पंचमी पर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में छड़ी पूजन किया जाएगा। 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी मुबारक पवित्र शिवलिंग का दर्शन करेंगे।

Seema Sharma

Advertising