PM मोदी के इशारे पर हुआ सांसदों का निलंबन: बरार

Tuesday, Jul 25, 2017 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्लीः युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बरार ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 5 सांसदों को निलंबित किया है। बरार ने आरोप लगाया कि संसद में कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए मोदी सरकार षडयंत्र कर रही है। महाजन ने प्रधानमंत्री के कहने पर ही यह कार्रवाई की है और इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

'सरकार के खिलाफ नारेबाजी'
उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के कार्यकर्ता युवक कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्र होकर संसद भवन की तरफ बढ़े लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण उन्हें वहीं रोक दिया गया। उनका कहना है कि यह विरोध लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश के खिलाफ है। 
 

Advertising