आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध, जिसके बाद...

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 02:29 PM (IST)

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है जिसने स्कूलों की व्यवस्था, शिक्षकों के आचरण और बच्चों की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। थानागाजी इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक शर्मनाक घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 22 अगस्त को विभिन्न सोशल मीडिया चैनल्स और समाचार पत्र ऐप पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रधानाचार्य बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

विभाग ने प्रथम द्दष्टया उनके इस कृत्य को नैतिक आचरण और लोकसेवक के लिए निर्धारित आचरण संहिता के विपरीत मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय निदेशालय माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: बिजली गिरने से दंपती की मौ/त, कन्हार नदी में बहा युवक

फिलहाल थानागाजी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi