अलवर के सांसद महंत चांदनाथ का निधन, 4 साल तक रहे राजस्थान विधानसभा के सदस्य

Sunday, Sep 17, 2017 - 08:47 AM (IST)

जयपुरः राजस्थान की अलवर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ का बीमारी के कारण आज निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। बाबा महंतनाथ मठ के महंत चांदनाथ पहली बार सांसद चुने गए थे।

वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय की स्थायी समिति और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्शदाता समिति के सदस्य थे। वह 2004 से 2008 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहें।

Advertising