यह है दुनिया का सबसे बूढ़ा घडिय़ाल, विश्व युद्ध की बमबारी भी इसका कुछ न बिगाड़ पाई थी (VIDEO)

Thursday, Oct 08, 2020 - 12:34 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बुजुर्ग घडिय़ाल मूजा को 1937 (अगस्त) में बेलग्रेड चिडिय़ाघर में लाया गया था। इसकी उम्र 83 साल की है।  द्वितीय विश्व युद्ध में बमबारी के बाद भी जीने की आस नहीं छोड़ी। इसने संघर्ष किया और आज यह हमारे बीच है।  इस घडिय़ाल मूजा को चूहे खाना काफी पसंद है। यह घडिय़ाल बेहद धीरे-धीरे चलने वाला है। कर्मचारी का कहना है कि घडिय़ाल का जन्म किस तारीख को हुआ, यह हमें नहीं मालूम लेकिन जब इसे चिडिय़ाघर में लाया गया, हम उसी तारीख को इसका जन्मदिन मानते हैं। आईए देखते हैं ये खास रिपोर्ट। 

Anil dev

Advertising