राहत की खबर :विजयपुर में कोरोना संक्रमित महिला के सभी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव

Saturday, Jul 11, 2020 - 11:44 AM (IST)

 साम्बा : गत सप्ताह विजयपुर के वार्ड-8 में कोरोना संक्रमित पाई गई एक महिला के सभी परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों पठानकोट से लौटी इस महिला द्वारा निजी लैब में टेस्ट करवाया गया था। गत 2 जुलाई को इसकी रिपोर्ट आई जिसमें यह पाजिटिव पाई गई थी। कोरोना संक्रमित पाई गई इस महिला के बेटे और भाई का गत सप्ताह सेंपल लिया गया था जो नेगेटिव पाए गए थे। बाद में इस महिला के निकट संपर्क में रह 4 अन्य लोगों का भी सेंपल लिया गया। आज इन सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव पाए गई जिसके बाद स्थानीय लोगों व प्रशासन ने राहत की सास ली है। वहीं संक्रमित महिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है। 


    वहीं शुक्रवार को साम्बा जिले में 17 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं जो जिले के अलग-अलग कवारंटीन सेंटरों में रख गए हैं। पाजिटिव पाए गए लोगों में जम्मू व अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं जिनकी सेंपङ्क्षलग विजयपुर के ठंडी खुई इलाके में की गई थी। इनमें एक बड़ी-ब्राहमणा की एक फैक्टरी का कर्मी है जबकि एक नड और एक केसो-मन्हासाँ, रामगढ़ का रहने वाला है। आज तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 220 से अधि होगई है। इनमें से 80 से अधिक मामले अभी भी एक्टिव हैं। 

Monika Jamwal

Advertising