गम में डूबी उम्मीदें, इराक में मारे गए सभी लापता भारतीय (देखिए पूरी लिस्ट)

Wednesday, Mar 21, 2018 - 05:15 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में पुष्टि की कि इराक के मोसूल से तीन साल पहले अपहृत 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है और सरकार उनके पार्थिव अवशेष देश में लाएगी। स्वराज ने सदन में आवश्यक दस्तावेज रखे जाने के बाद अपने बयान में कहा कि सभी लोगों के पार्थिव अवशेषों की डीएनए जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि मोसूल से जून 2015 से लापता 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 31 पंजाब के, 4 हिमाचल प्रदेश के और शेष बिहार एवं पश्चिम बंगाल के थे। सुषमा के इस बयान के बाद इतने सालों से अपनों की राह देख रहे परिजनों की उम्मीद भी खत्म हो गई।

मरने वालों की सूची इस प्रकार हैः 

  • 1 धरमेंद्र कुमार (पंजाब)
  • 2 हरीश कुमार (पंजाब)
  • 3 हरसिमरनजीत सिंह (पंजाब)
  • 4 कंवलजीत सिंह (पंजाब)
  • 5 मलकीत सिंह (पंजाब)
  • 6 रंणजीत सिंह (पंजाब)
  • 7 सोनू (पंजाब)
  • 8 संदीप कुमार (पंजाब)
  • 9 मनजिंदर सिंह (पंजाब)
  • 10 गुरचरण सिंह (पंजाब)
  • 11 बलवंत राय (पंजाब)
  • 12 रूप लाल (पंजाब)
  • 13 देविंदर सिंह (पंजाब)
  • 14 कुलविंदर सिंह (पंजाब)
  • 15 जतिंदर सिंह (पंजाब)
  • 16 निशान सिंह (पंजाब)
  • 17 गुरदीप सिंह (पंजाब)
  • 18 कमलजीत सिंह (पंजाब)
  • 9 गोबिंदर सिंह (पंजाब)
  • 20 प्रीतपाल शर्मा (पंजाब)
  • 21 सुखविंदर सिंह (पंजाब)
  • 22 जसवीर सिंह (पंजाब)
  • 23 परविंदर कुमार (पंजाब)
  • 24 बलवीर चंद (पंजाब)
  • 25 सुरजीत मैंका (पंजाब)
  • 26 नंद लाल (पंजाब)
  • 27 राकेश कुमार (पंजाब)
  • 28 अमन कुमार (हिमाचल प्रदेश)
  • 29 संदीप सिंह राणा (हिमाचल प्रदेश)
  • 30 इंदरजीत (हिमाचल प्रदेश)
  • 31 हेम राज (हिमाचल प्रदेश)
  • 32 समर टीकदर (पश्चिम बंगाल)
  • 33 खोखां सिकदर (पश्चिम बंगाल)
  • 34 संतोष कुमार सिंह (बिहार)
  • 35 विद्या भूषण तिवारी (बिहार)
  • 36 अदालत सिंह (बिहार)
  • 37 सुनील कुमार कुशवाहा (बिहार)
  • 38 धर्मेंद्र कुमार (बिहार)
  • 39 राजू कुमार यादव (बिहार)( सत्यापन किया जाना बाकी)      


संसदीय मर्यादा के तहत मृतकों के परिवार को सूचित नहीं किया गया: सुषमा स्वराज
सुषम स्वराज ने कहा, ‘‘ एक जिम्मेदार सरकार के नाते है, हम बिना सबूत के किसी को मृत घोषित नहीं कर सकते हैं। हमने पहले भी कहा था कि जब तक सबूत नहीं मिलेगा तब तक मृत घोषित नहीं किया जाएगा। अब सभी लोगों के शव नाम के साथ मिल गए हैं। ’’ परिवार वालों को पहले नहीं सूचित करने के आरोपों के बारे में सुषमा स्वराज ने कहा कि संसदीय परंपरा का तकाजा है कि जब संसद का सत्र चल रहा हो तब पहले संसद को सूचित करना चाहिए। संसद सत्र चल रहा था और संसदीय मर्यादा के तहत उन्होंने पहले संसद को इसकी जानकारी दी।  

मौत पर कांग्रेस ने ओछी राजनीति की सारी हदें पार की: सुषमा स्वराज 
लोकसभा में कार्यवाही बाधित करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस ने मौत पर ओछी राजनीति की सारी हदें पार कर दी। सुषमा स्वराज ने कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछना चाहती हूं कि लोकसभा कार्यवाही को उस समय बाधित क्यों किया गया, जब मुझे इराक में मारे गए 39 भारतीयों की जानकारी देनी थी।’’ 

 

Punjab Kesari

Advertising