मौसम विभाग की चेतावनी, पुंछ और राजोरी में हो सकती है भारी बारिश, बाढ़ के भी संकेत

Saturday, Jul 31, 2021 - 06:29 PM (IST)


जम्मू: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे भारी बारिशके संकेत दिये हैं। विभाग ने पुंछ, राजोरी और रियासी में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति की प्रबल संभावना जताई है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कहीं पर रूक-रूक कर बारिश हो सकती है।


हांलाकि जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में भी मानसून के बादल छाये हुये हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश की प्रबल संभावना है। उन्होंने राजोरी, रियासी और पुंछ में अगले तीन घंओं मेंभारी बारिश के संकेत दिये हैं और कहा कि उसके बाद बारिश में कमी आएगी। बाढ़ की संभावना भी है और जमीन में नमी होने से कीचड़ आने की भी संभावना है। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, लगातार बारिश से नुकसान हो सकता है। नदियों और नालों के किनारे बसे लोगों को सावधान रहना होगा। वे आपदा से बचने के लिए ऐसे स्थानों से दूर रहें यहां पर बाढ़ आने की प्रबल संभावना हो।


आपको बता दें कि दो दिन पहले किश्तवाड़ में आई बाढ़ में करीब 20 लाग लापता हो गये थे। सात लोगों की मौत हो गई थी।
 

Monika Jamwal

Advertising