Rain Alert: उत्तर भारत में 2 दिन आंधी और बारिश दिखाएंगे अपना तांडव, दिल्ली-NCR समेत 22 राज्यों में चेतावनी जारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 11:21 AM (IST)

North India Rain Alert : देश के मौसम में इस समय दोहरा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई राज्यों में मानसून और प्री-मानसून की झमाझम बारिश हो रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) के चलते अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों के भीतर पूर्वोत्तर (North-East) और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

PunjabKesari

कहां पहुंचेगा मानसून? 

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून देश के एक बड़े हिस्से को कवर कर चुका है और केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच चुका है।

PunjabKesari

पिछले 7 दिनों से मानसून तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में अटका हुआ है। हालांकि अगले 2-3 दिनों में इसके आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल हैं। वहीं मानसून को 5 जुलाई तक बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में पहुंचना है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Building Fire: मुंबई के पॉश जुहू इलाके की 11 मंजिला इमारत में लगी आग, मचा हड़कंप

पश्चिमी विक्षोभ का यू-टर्न

आमतौर पर सर्दियों में एक्टिव रहने वाला यह वेदर सिस्टम इस बार गर्मियों में सक्रिय हुआ है। 11 जून को एक्टिव हुआ यह सिस्टम 13 जून तक प्रभावी रहेगा जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि (ओले गिरना) की आशंका है। वहीं बात करें अगर दिल्ली की तो यहां अगले 2 दिन तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

बादलों की गरज और बिजली की कड़क के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा (42.4 डिग्री) रहा लेकिन मंगलवार रात की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम (22.9 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया, जिससे रातें ठंडी बनी हुई हैं।

अगले 2 दिनों का देशव्यापी वेदर रिपोर्ट

PunjabKesari

आज 22 राज्यों में येलो अलर्ट जारी 

गुजरात को छोड़कर देश के 22 राज्यों (जैसे राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत के राज्यों) में तूफान और बारिश का येलो अलर्ट है।

कल (12 जून, शुक्रवार)

मैदानी इलाके: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना।

यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में 6 ग्रामीणों के शव मिलने से फिर भड़का तनाव, CM की दोटूक- 'चुप नहीं बैठेगी सरकार'

पहाड़ी इलाके: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

तटीय इलाके: केरल और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

PunjabKesari

परसों (13 जून, शनिवार)

ओलावृष्टि का अलर्ट: यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है।

पूर्वी भारत: बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी-पानी का दौर रहेगा। बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं बारिश के इस अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने एक चेतावनी भी जारी की है। अगले 2-3 दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान, यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में मौसम काफी गर्म और उमस (Humid) भरा रहेगा, जिससे लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News