दिल्ली में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार

Monday, Sep 18, 2017 - 05:07 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज अलकायदा का आतंकी सुभान हक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संदिग्ध को राजधानी के शकरपुर इलाके में स्थित बस स्टैंड से धर दबोचा। उसके पास से 9एमएम की एक पिस्टल, 4 कारतूस, एक लैपटॉप और 2 हजार की विदेशी करेंसी बरामद हुई है।पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आतंकी के पास से बिहार के किशनगंज की वोटर आईडी मिली है।

वह ब्रिटिश नागरिक है। साल 2013 में वह साउथ अफ्रिका गया था वहां से सीरिया जाकर उसे आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। इसने बकायदा हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली है। वह रोहिंग्या मुसलमानों को बर्गला कर आतंकी बनाता था। पुलिस के मुताबिक सीरिया के बाद ये आतंकी बांग्लादेश आ गया, जहां इसकी गिरफ्तारी हो गई। बांग्लादेश में जेल से छूटने के बाद इसने अल कायदा के लीडर्स के कहने पर हिंदुस्तान का रुख किया और यहां रहकर म्यामार सेना से लड़ने के लिए बेस बनाने लगा। इससे पहले ये अपनी प्लानिंग को अंजाम दे पाता पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।


 

Advertising