अखिलेश यादव का PM मोदी पर निशाना, कहा- जनता ने भाजपा के ''400 पार'' के नारे से चार को किया गायब

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 11:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों के बाद जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के '400 पार' के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब भाजपा की सरकार बनने की सम्भावना शून्य हो गयी है। यादव ने चौथे चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश में कहा, ''चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के ‘400 पार' के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की संभावना में बस डबल शून्य बचे हैं।

भाजपा की सरकार बनाने की संभावना 00 फीसदी है। ''उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, ''आगामी तीन चरणों में भी जनता भाजपा को हराने के लिए और ‘इंडिया' गठबंधन की सरकार बनाने के लिए, चार चरणों से भी उत्साह से वोट डालेगी। यादव ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को जनता जिता रही है क्योंकि ‘इंडिया' की जीत में देश की जीत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News