अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे एम्स, लालू यादव से की मुलाकात

Wednesday, Apr 04, 2018 - 01:12 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू का हालचाल जाना। 

इससे पहले लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भेजा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची के रिम्स में जाकर भी लालू की तबियत का हाल जाना था।

कुछ दिन पहले ही रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स जाकर लालू से मुलाकात की थी जिसके बाद राजनीति अटकलों का दौर शुरू हो गया था। बता दें चारा घोटाला के मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया था।  
 

Punjab Kesari

Advertising