BJP का साथ छोड़ने को राजी नहीं अजित पवार, डिप्टी CM बनने के बाद मोदी-शाह को कहा शुक्रिया

punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 04:34 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी राजनीति अभी गर्माई हुई है क्योंकि राकांप-शिवसेना और कांग्रेस को यह सरकार मंजूर नहीं हैं। वहीं एनसीपी की ओर से अजित पवार को मनाने की कोशिशें की गई लेकिन वे भाजपा का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। अजित पवार ने जयंत पाटिल से कहा कि इसी में एनसीपी का फायदा है।

PunjabKesari

वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम बनने के बाद उनको मिली शुभकामनाओं का ट्वीट के जरिए जवाब दिया और सभी का धन्यवाद किया। अजित पवार ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम बनाने के लिए धन्यवाद। वहीं उन्होंने राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेताओं को भी ट्वीट के जरिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमने महाराष्ट्र को स्थायी सरकार दी है और राज्य के विकास-भलाई के लिए काम करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि शनिवार सुबह अचानक देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई थी। जहां शुक्रवार तक उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की खबरें थीं वहीं रविवार को फिर से फडणवीस सरकार बनने के बाद राकांपा-शिवसेना और कांग्रेस भी हैरान रही गई। इस गठजोड़ के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News