NSA अजीत डोभाल ने आगाह करते हुए कहा- हमें सतर्क रहकर करनी होगी देश की रक्षा

Thursday, Jun 30, 2022 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर बल देते हुए वीरवार को कहा कि तेजी से बदलते हालात तथा बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण परिदृश्य में समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। 

डोभाल ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर समुद्री सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण हो गयी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह (एमएएमएसजी) की पहली बैठक का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की।

दिल्ली में NSA  डोभाल ने कहा कि  हिंद महासागर हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। सुरक्षा के मुख्य सिद्धांतों के साथ, हमारी कमजोरियां हमारी संपत्ति के सीधे आनुपातिक हैं। हम जितना अधिक विकास करेंगे, उतनी ही अधिक संपत्ति बनाएंगे, हम उतने ही समृद्ध होंगे और उतनी ही अधिक सुरक्षा की आवश्यकता होगी। 

डोभाल ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि हम कहां पहुंच रहे हैं। यदि हमारे पास एक बहुत मजबूत समुद्री प्रणाली नहीं होगी तो समय आने पर भारत वह शक्ति नहीं बन पाएगा, जिसका वह हकदार है। समुद्री सुरक्षा मजबूत करने का यह सही समय है।  

Anu Malhotra

Advertising