एमजीपी में विभाजन के बाद अजगांवकर बने गोवा के उपमुख्यमंत्री

Thursday, Mar 28, 2019 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गोवा में एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद वीरवार को पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। अजगांवकर अब राज्य में दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं। गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई अन्य उपमुख्यमंत्री हैं। 


राज्य की संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) वर्षा नाइक ने अजगांवकर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि विजय सरदेसाई और मनोहर अजगांवकर को तत्काल प्रभाव से उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है।


इससे पहले बुधवार को अजगांवकर और उनकी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक अन्य विधायक दीपक पावसकर ने अपने विधायक दल का भाजपा में विलय कर लिया था। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को  कैबिनेट से हटा दिया था। धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे।

vasudha

Advertising